टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हमेशा से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। जल्द ही बिग बॉस का नया सीजन टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। हाल ही में बिग बॉस 16 का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसे देख यहां अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार शो में दर्शकों को काफी कुछ नया और रोचक देखने को मिलेगा। शो के शुरू होने की खबर के साथ ही इस सीजन इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी और भोजपुरी सिंगर निशा पांडे भी इस सीजन नजर आ सकती हैं। हालांकि इस खबर पर अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस के हर सीजन के दौरान शो में भोजपुरी कंटेस्टेंट्स की मांग भी काफी बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं बिग बॉस में अब तक नजर आए भोजपुरी कलाकारों के बारे में-