रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के निर्देशक बताते हैं कि रानी चटर्जी की इस शो में एंट्री की एक बैक स्टोरी भी है। उसके लिए आपको फ्लैशबैक में जाना होगा। मामला ये है कि रानी चटर्जी यहां अपना ही किरदार कर रही हैं। अतीत की कहानी यह है कि रानी चैरिटी जुटाती थीं और उस आश्रम को दान करती थी जहां मिश्री का पालन-पोषण हुआ, इस तरह वह मिश्री को जानती है। धारावाहिक की कहानी में आया ये खास ट्विस्ट रानी चटर्जी के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही सामने आएगा। और, साथ ही दर्शकों को मिश्री के साथ उनके जुड़ाव की वजह भी पता चलेगी।