खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब दो वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आदित्य नारायण और ऐली गोनी एक बार फिर शो का हिस्सा बने हैं। वहीं, रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट को टास्क से रूबरू करवाते हैं और इसे करने को कहते हैं। इस टास्क का कैप्टन भारती सिंह और शमिता शेट्टी को चुना जाता है। ऐसे में भारती कैप्टेंसी के तहत पुनीत, रिद्धिमा और एली को इस टास्क के लिए आगे करती हैं, वहीं, शमिता ने विकास, आदित्य और जैस्मिन पर दांव खेला।