फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' में बिगड़ गई कॉमेडियन भारती सिंह की सूरत, पति है इसकी वजह

Sat, 09 Feb 2019 07:24 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharti singh

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों खिलाड़ी अपने नौवें सीजन में चल रहा है। इस बार का सीजन काफी धमाका भी कर रहा है। शो टीआरपी में भी टॉप पर चल रहा है। शो में मशूहर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी दस्तक दी हुई है। भारती के साथ उनके पति भी इस शो में स्टंट और खतरनाक खेल खेलते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
bollywood

बता दें कि शो में भारती सिंह और शमिता शेट्टी अलग ही लुक में नजर आती हैं। दरअसल, उनके चेहरे पर मेकअप किया जाता है जो बहुत ही अजीबोगरबी लगता है।  इस टास्क में भारती के पार्टनर होते हैं उनके पति हर्ष लिंबाचिया और शमिता ने पुनीत पाठक संग ये टास्क किया।

विज्ञापन

3 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हर्ष और पुनीत को कुछ मेकअप का सामान दिया जाता है जिसका इस्तेमाल उन्हें अपने-अपने पार्टनर के चेहरे पर करना होता है। लेकिन इस टास्क का सबसे बड़ा ट्विस्ट ये होता है कि पुनीत और हर्ष आंख पर पट्टी बांधकर मेकअप करना होता है। ऐसे में दोनों अपने-अपने पार्टनर की मेकअप कर शक्ल बदलते नजर आते हैँ। 

4 of 5
Khatron Ke Khiladi 9 - फोटो : twitter
इससे पहले कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में रोहित शेट्टी की जगह भारती सिंह शो होस्ट करती हुई नजर आ रही थीं वह रोहित शेट्टी की नकल करती हैं और उसमें उनके पति हर्ष भी उनका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर्ष इसमें एक दुकानदार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khatron ke khiladi
इस वीडियो में भारती रोहित, शेट्टी की मिमिक्री करते हुई अपने पति से कहती हैं, 'यार मैं पर्सनली ऐली गोनी को जिताने की कोशिश कर रहा हूं।' इस पर हर्ष हैरानी जताते हुए कहते हैं, 'क्या'। इस पर भारती, रोहित शेट्टी के अंदाज में कहती हैं, 'यार मैं अपने ड्राइवर के लिए इतना भी नहीं कर सकता।' इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।






View this post on Instagram






 

@bharti.laughterqueen imitated @itsrohitshetty and it was the most hilarious thing ever! Did you enjoy watching her mimicry? #KKK9 #jigarpetrigger

A post shared by Colors TV (@colorstv) on Feb 6, 2019 at 5:08am PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें