टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को दुल्हन बनने में सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। पिछले 2 दिन से भारती के घर में शादी की रस्में चल रही हैं। चूड़ा सेरेमनी के बाद भारती ने 'माता की चौकी' रखी।
विज्ञापन
2 of 5
भारती सिंह
चौकी में भारती की बेस्ट फ्रेंड मोनालिसा के साथ कई टीवी स्टार नजर आए। चौकी में भारती ने अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ जमकर डांस किया। चौकी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भारती और हर्ष सिर पर चुनरी बांधे नजर आए।
पढ़ें- समय से पहले मां बनीं 'तारक मेहता' की दया बेन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 5
भारती सिंह
इस फंक्शन में भारती ने पिंक और मरून कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। वहीं हर्ष नीले रंग के कुर्ता और साथ में धोती पहने नजर आए। भारती के इस लहंगे को नीता लूला ने डिजाइन किया है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: साक्षी तंवर को भैंगा कहने पर गीता फोगाट ने किया हिना का सपोर्ट, बोली जबरदस्त बात
4 of 5
भारती सिंह
मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह के अलावा फंक्शन में आशा नेगी और ऋत्विक धंजानी पहुंचे थे। एक के बाद एक हो रही सेरेमनी के लिए भारती ने अलग-अलग ड्रेस चूज की हैं।
बता दें कि भारती की शादी उसी दिन होने जा रही है जिस दिन एक्ट्रेस आशका गोराड़िया की शादी है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी में कुछ टीवी स्टार पहुंचेंगे और कुछ नहीं।