फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: मम्मी बनने के बाद भारती सिंह को आ रहा है मजा, हर्ष लिंबाचिया का हुआ ऐसा हाल

Sun, 10 Apr 2022 07:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हर्ष लिंबाचिया, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मम्मी बनीं भारती सिंह अपना मदरहुड एंज्वाय कर रही हैं। वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बेबी बॉय का ध्यान रख रही हैं। इस बीच हर्ष और भारती ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें पेरेन्ट्स बनकर कैसा लग रहा है। इस मामले में भारती को खूब मजा आ रहा है तो वहीं हर्ष की रातों की नींद खराब हो रही है। भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी के दिनों की तस्वीर शेयर की है। तस्वीरों में वह मरुन रंग की ड्रेस पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
भारती सिंह - फोटो : social media
तस्वीरों के साथ भारती सिंह ने अपने मदरहुड के बारे में कैप्शन में लिखा है- सब बोलते थे कि जब तक बेबी अंदर टमी में है तो मजे कर लो...बेबी बाहर आया तो मजे खत्म...मैं उन सबको बोल दूं कि अब ज्यादा मजा आ रहा है। इस पोस्ट के बाद फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। बहुत से फैंस भारती और बेबी को खूब ब्लेसिंग्स दे रहे हैं तो वहीं कई लोगों ने बच्चे की पहली झलक दिखाने के लिए भी कहा है। भारती ने शादी से पहले प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी करायाा था, जो कि खूब चर्चा में था।

विज्ञापन

3 of 4
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती के मदरहुद एक्सपीरियंस शेयर करने के बाद हर्ष ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। हर्ष ने रिएलिटी शो 'खतरा खतरा खतरा' के सेट से पैपराजी से बच्चे के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा- 'बेटा अच्छा है, लेकिन रातभर जागता रहता है...लेकिन ठीक है मजा आता है...ये भी एक मजा है...बहुत एक्साइटेड हूं।' हर्ष ने आगे कहा- 'लोग कहते थे कि जब बेबी होगा न तो तुमको एक अलग फील आएगा। अब मैं इस बात को महसूस कर रहा हूं तो बता सकता हूं कि वाकई ये एक अलग अनुभव है।'
विज्ञापन

4 of 4
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पहली बार कॉमेडी सर्कस के मंच पर एकसाथ मिले थे। दोनों ने तब से एकदूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। रिलेशनशिप के करीब 6 साल बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। फिलहाल भारती और हर्ष अपना पेरेंटहुड एंज्वाय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें