फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षों में कितनी बदल गई 'भाबीजी घर पर हैं' की स्टारकास्ट? किसी का हुआ निधन तो किसी ने छोड़ा शो

Wed, 02 Sep 2026 06:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhabiji Ghar Par Hain: मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं!' के लगभग 10 साल पूरे हो गए हैं। इन 10 वर्षों में शो के कई कलाकार बदले हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला
'भाबीजी घर पर हैं!' टीवी के सबसे ज्यादा मशहूर शो में से एक है। 2 मार्च 2015 को इसका सबसे पहले प्रीमियर हुआ था। तब से यह शो कई पड़ावों से गुजरा है। इस बीच कई कालाकारों ने शो को अलविदा कहा तो कई कलाकारों ने दुनिया छोड़ दी। जानिए पिछले 10 वर्षों में इस शो की स्टारकास्ट कितनी बदली है?
विज्ञापन

2 of 8
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे ने शो में पहली 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। साल 2016 में मेकर्स के साथ विवाद की वजह से उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने इस किरदार को निभाना शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 8
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन
शो में 'गोरी मैम' यानी अनीता भाभी का किरदार निभाने के लिए मशहूर सौम्या टंडन ने साल 2020 में निजी वजहों और नए मौकों की तलाश में शो को अलविदा कह दिया था।

4 of 8
नेहा पेंडसे - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा पेंडसे
सौम्या टंडन के जाने के बाद नेहा पेंडसे ने 'अनीता भाभी' का किरदार निभाना शुरू किया। कुछ समय बाद उन्होंने भी निजी वजहों से इस शो को अलविदा कहा दिया।
विज्ञापन

5 of 8
नेहा पेंडसे - फोटो : सोशल मीडिया
शुभांगी अत्रे
लगभग 10 साल तक 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाने के बाद, शुभांगी अत्रे ने भी हाल ही में (साल 2025 में) इस मशहूर शो को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
दीपेश भान
शो में 'मलखान' का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का जुलाई 2022 में कार्डियक अरेस्ट/ब्रेन हेमरेज के कारण अचानक निधन हो गया था। इसकी वजह से उनका शो में सफर खत्म हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार निभा रहे अहम रोल
फिलहाल इस शो से आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, विदिशा श्रीवास्तव, योगेश त्रिपाठी और योगेश त्रिपाठी वर्मा जुड़े हैं।
विज्ञापन

8 of 8
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है शो की कहानी?
  • इस धारावाहिक की कहानी मिश्रा परिवार और तिवारी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। 
  • कहानी में मुख्य मोड़ तब आता है, जब विभूति अपनी पड़ोसी अंगूरी भाभी को रिझाने की कोशिश करते हैं।
  • वहीं मनमोहन तिवारी अपनी पड़ोसी अनीता भाभी पर डोरे डालते हैं। 
  • दोनों पतियों की एक-दूसरे की पत्नी को इंप्रेस करने की ये कोशिशें फैंस को हंसाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें