Saumya Tandon photoshoot
- फोटो : instagram
सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है। खास बात यह है कि सौम्या को यह नाम फैन ने सुझाया था। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सौम्या टंडन ने बताया, 'मैंने अपने बेटे का नाम Miran रखा है। मुझे अलग सा नाम चाहिए था।' सौम्या ने आगे कहा - 'सबसे ज्यादा शौर्या नाम के सजेशन मिले, जो मेरे और मेरे पति सौरभ के नाम से मिलकर बनता। यूनीक नाम की वजह से मैंने मिरान को फाइनल किया है। इस नाम का सजेशन सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया।'