'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे एक बार फिर खबरों में हैं। शिल्पा ने इस बार शो की प्रोड्यूसर बेनिफर के पति पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 6
Shilpa Files FIR Case
हालांकि शिल्पा शो छोड़ चुकी हैं लेकिन अब उन्होंने मुंबई के मलाड थाने में शो की प्रोडेयूसर बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत की है। पुलिस ने संजय के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
3 of 6
Shilpa Files FIR Case
शिल्पा ने संजय पर उनका फायदा उठाने और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बकौल शिल्पा संजय ने शिल्पा को ये धमकी भी दी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी से बात की तो वो उन्हें शो से निकाल देंगे।
4 of 6
Shilpa Files FIR Case
ये काफी चौंकाने वाला है क्योंकि शिल्पा को शो छोड़े काफी वक्त गुजर चुका है। बेनिफर और संजय ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
5 of 6
Shilpa Files FIR Case
शिल्पा और बेनिफर की लड़ाई कितनी ज्यादा बढ़ गई थी ये तो सभी जानते हैं। बात यहां तक पहुंच गई थी कि टीवी के प्रोड्यूसर असोसिएशन ने शिल्पा को बॉयकॉट तक कर दिया था।
बेनिफर ने तो बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए शिल्पा पर 12 करोड़ करोड़ का मुकदमा भी ठोंका था। इससे पहले शिल्पा ने बेनिफर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्होंने शो पर वापस लौटने के लिए घर पर गुंडे भेजे।