फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट का घर से बेघर होना था तय , 3 दिन में पार की बोल्डेनस की हदें

Mon, 20 Nov 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Benafsha
रियल्टी शो बिग बॉस 11 में 49 वें दिन 'वीकेंड का वार' में बेनाफ्शा घर से बेघर हो गई हैं। बेनाफ्शा शो से एलीमिनेट होने वाली आठवीं कंटेस्टेंट हैं। घर से बाहर  होने के लिए हिना, सपना और बेन नॉमीनेट हुए थे।
विज्ञापन

2 of 6
Bigg Boss 11
बता दें कि 'वीकेंड का वार' की शुरुआत विवादित फिल्म 'पद्मावती' की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से हुई। स्टेज पर सलमान खान और दीपिका काफी मस्ती करते नजर आए। इसके बाद दीपिका को घर के अंदर भेजा गया।
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss 11
दीपिका ने घरवालों के साथ घूमर डांस किया और कुछ कंटेस्टेंट के साथ गेम भी खेला। इस बीच उन्होंने घरवालों से पूछा कि बिग बॉस के घर में कौनसी कंटेस्टेंट पद्मावती का किरदार निभा सकती है इस सवाल पर ज्यादातर कंटेस्टेंट ने शिल्पा का नाम लिया और फिर दीपिका ने उन्हें पद्मावती का ताज पहनाया।

4 of 6
Bigg Boss 11 Preview
इसके बाद दीपिका ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार पूछा जिसे लेकर सभी ने पुनीश शर्मा का नाम लिया। वहीं आकाश से गाना गाने को कहा और फिर हितेन और अर्शी के बीच रोमांस करवाया। कुल मिलाकर बिग बॉस का पूरा घर पद्मावती के रंग में रंग चुका था।
विज्ञापन

5 of 6
Benafsha Priyank
बता दें कि घर से अब तक आठ कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं जिनमें आठवां नंबर बेनाफ्शा का था। बेन को हिना और सपना से कम वोट मिले थे। बता दें कि सपना को सबसे ज्यादा एक लाख से ऊपर वोट हासिल हुए थे। बता दें कि बेन को घर में सबसे ज्यादा प्रियांक के साथ देखा जाता था लेकिन अब बेन के जाने के बाद प्रियांक खुद को अकेला महसूस करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Benafsha Priyank
बता दें कि घर से बेघर होने से पहले बेन एक टास्क के तहत घर में तीन हफ्तों के लिए नॉमीनेट हो गई थीं। इसके बाद तो बेन एकदम सुर्खियों में छाने लगी जब उन्होंने  अपनी डांस की वीडियो और हॉट फोटोज को शेयर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें