साल 2006 में भारतीय टेलीविजन में रियलिटी शो बिग बॉस ने दस्तक दी थी। तब से अब तक बिग बॉस के 12 सीजन हो चुके हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें आज भी बिग बॉस के घर के नियम समझ नहीं आते। कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जो शो में दिखाई जा रही हर चीज को सच मान लेते हैं। ऐसा नहीं है आपको बता दें कि बिग बॉस में जो दिखाया जाता है असल में वो शो की हकीकत नहीं हैं...बात करेंगे उन 10 सच की, जिन्हें अभी तक आप सच मानते आ रहे थे...
विज्ञापन
2 of 8
TV Show
आपको जाकर हैरानी होगी कि शो के 11 सीजन में से एक भी सीजन में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले किसी भी कंटेस्टेंट ने शो नहीं जीता है।
बिग बॉस देखने वाले हर शख्स को पता हो कि शो का सेट मुंबई के लोनावाला में लगता है। बहुत कम लोगों को पता है कि ये पूरा एरिया रिमोट किया जाता है। यहां सेलेब्स, क्रू मेंबर और मीडिया के अलावा कोई भी नहीं भटक सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
TV Show
बिग बॉस के घर में पहली विदेशी कंटेस्टेंट जेड गुडी थी। जेड शो के सीजन 2 में नजर आई थीं, लेकिन कैंसर की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
बता दें कि बिग बॉस में विदेशी कंटेस्टेंट पमेला एंडरसन ने भी हिस्सा लिया था। लेकिन वह शो में केवल तीन दिन ही ठहरी थीं। इन तीन दिनों की उनको 2.50 करोड़ रुपये बतौर फीस दी गई थी जो बहुत ही चौकाने वाली रकम है।
4 of 8
TV Show
शो में अकसर देखा जाता है कि कंटेस्टेंट्स को घर में काम बांट दिया जाता है। कोई बाथरूम साफ करता है तो कोई वॉशरूम तो कोई किचन का काम करता है तो कोई घर की सफाई। लेकिन आपको बता दें कि असल में घर की सफाई के लिए सफाईकर्ता लगाए हुए हैं। लेकिन कैमरों में सिर्फ कंटेस्टेंट्स की थोड़ी बहुत साफ-सफाई के सीन दिखा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
TV Show
शो के नियम के मुताबिक कोई भी कंटेस्टेंट दिन में नहीं सो सकता। लेकिन कंटेस्टेंट्स घर में ऐसी जगह ढूंढते हैं जहां कैमरे की नजर उनपर ना पड़े और उसके बाद वे जुगाड़ कर दिन की नींद पूरी करते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
TV Show
शो के सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने बाजी मारी थी और वह शो के अबतक के सबसे नौजवान विनर रहे हैं। बता दें कि शो के दौरान उनकी उम्र केवल 27 साल थी। इस सीजन में फराह खान को भी देखा गया था।
विज्ञापन
7 of 8
TV Show
खैर ये तो सभी जानते हैं कि शो में कुछ कपल ऐसे भी होते हैं जो रात को इंटीमेट होते नजर आते हैं। लेकिन फैमिली शो होने की वजह से कपल के बीच होने वाले इंटीमेट सीन्स को कट कर दिया जाता है।
बिग बॉस के घर में में कई अवसरों पर एक हॉन्टेड देखने को मिलता है। लेकिन हकीकत यह है कि वह शो का एक हिस्सा है जिसमें कंटेस्टेंट्स ये कहते दिखाई देते हैं कि उन्होंने किसी औरत की भटकती आत्मा को देखा है।