फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohitash Gaud: इस वजह से मुंबई छोड़ने पर मजबूर हो गए थे 'मनमोहन तिवारी', किस्सा सुना सबको कर दिया था भावुक

Fri, 24 Mar 2023 09:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहिताश गौड़ ने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक समय ऐसा था जब एक्टर ने मुंबई शहर को छोड़ दिया था।

 
विज्ञापन
1 of 5
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के मशहूर शो 'भाभीजी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले रोहिताश गौड़ की कामयाबी के सितारे आज बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्टर को आज हर कोई जानता है, लेकिन ये पहचान हासिल करने के लिए रोहिताश को काफी संघर्षों से भी गुजरना पड़ा है। वहीं, एक समय ऐसा भी आया था जब रोहिताश मुंबई छोड़ने पर मजबूर हो गए थे, लेकिन क्यों? आइए जान लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
फैमिली एंटरटेनमेंट शो 'भाभीजी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी यानी की रोहिताश गौड़ की कॉमिक टाइमिंग बेहद शानदार है। एक्टर की मां भी एक बेहतरीन आर्टिस्ट थीं और ये कला रोहिताश को जन्म के साथ ही मिली है। रोहिताश ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मां से काफी कुछ सीखा है। मां ने ही रोहिताश को बुरे हालातों से निपटना सिखाया था, जिस पर वह आज भी अमल करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, एक दौर ऐसा आया जब रोहिताश मुंबई छोड़ने पर मजबूर हो गए थे। इसके पीछे की वजह भी इमोशनल करने वाली है। रोहिताश ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह साल 1989 में एक्टर बनने के लिए मुंबई आए थे, जहां वह 5-6 लोगों के साथ एक ही कमरे में सोया करते थे। पुराने दिनों और संघर्ष के पलों को याद करते हुए रोहिताश ने कहा था, 'एक कमरे में हम 5-6 लोग रहते थे। एक बार मकान मालकिन ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कमरा खाली कर छत पर सोने को कहा। विरोध के बावजूद भी उन्होंने एक नहीं सुनी। हम छत पर सोने चले गए लेकिन प्लेन की आवाजों से हमें नींद नहीं आ रही थी।'

4 of 5
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
रोहिताश गौड़ ने आगे जोड़ा, 'किसी तरह मैं सो गया लेकिन, जब सुबह उठने की बारी आई तो मैं उठ नहीं पा रहा था। टंकी के पानी के रिसाव के कारण मेरी पूरी पीठ भीग गई थी। मेरे दोस्तों ने किसी तरह मुझे उठाया और डॉक्टर के पास लेकर गए। हालांकि, डॉक्टर ने जो बोला उसे सुन मैं दंग रह गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर ने रोहिताश से कहा कि तुम्हारी पीठ पूरी तरह से जाम हो गई है। तुम्हारे मल्टीपल डिस्क एक-दूसरे से जुड़ गए हैं। इसी कारण से डॉक्टर ने रोहिताश को मुंबई छोड़कर जाने के लिए कहा क्योंकि उस समय मौसम का हाल काफी बेहाल था। डॉक्टर की बात सुनकर रोहिताश भी काफी डर गए थे और एक्टर काफी समय तक मुंबई छोड़ दिल्ली आकर रहे। इसके बाद रोहिताश वापस से मुंबई आए। एक्टर ने वीर सावरकर, लापतागंज, जय हनुमान और भाभी जी घर पर हैं जैसे शोज और फिल्मों में शानदार काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें