फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC Report Week 37: टीआरपी में फिर पहले नंबर पर रहा 'कुंडली भाग्य', तारक मेहता ने भी बनाई टॉप पांच में जगह

Fri, 25 Sep 2020 05:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
BARC Report Week 37 - फोटो : File Photo
37वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में जीटीवी का कार्यक्रम कुंडली भाग्य पहले नंबर पर है। खास बात है कि यह शो पिछले कई हफ्ते से पहले नंबर पर कायम है। वहीं, बेहद लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में अभी भी रामायण का जलवा कायम है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
विज्ञापन

2 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
एकता कपूर के चर्चित टीवी शो 'कुंडली भाग्य' की कहानी बहुत ही जल्द कुछ मुश्किल पड़ावों से गुजरने वाली है। क्योंकि, इसकी कहानी में प्रवेश करने जा रहा है एक नया विलेन, जो धीरज धूपर के किरदार करण और श्रद्धा आर्या के किरदार प्रीता के लिए नई मुसीबत बनेगा। इस ड्रामे की वजह से ही यह शो टीवी पर टीआरपी के मामले भी बाकी शोज को पीछे छोड़ रहा है। पिछले हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में पहले नंबर पर रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुपमां - फोटो : File Photo
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमां' दूसर स्थान पर है। इस शो ने आते ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। 13 जुलाई 2020 को इस सीरियल का पहला एपिसोड आया था। कहानी की शुरुआत हुई थी अनुपमां और उसके परिवार से जहां उसके सास-ससुर हैं, पति वनराज शाह और तीन बच्चे पारितोष, समर और पाखी हैं।

4 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : file photo
तीसरे स्थान पर एक बार फिर जी टीवी का शो कुमकुम भाग्य है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। पिछले हफ्ते ये शो पांचवें नंबर पर था, लेकिन इस बार इसने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। शो में सृष्टि झा, शब्बीर अहलुवालिया, मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में है।
विज्ञापन

5 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : File Photo
चौथे स्थान पर सोनी सब का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा रहा। यह शो पिछले 12 साल से दर्शकों का दिल जीत रहा है। शो में सुनैना फौजदार और बलविंद सूरी की नई एंट्री हुई है और धीरे-धीरे लोग इन्हें पसंद करने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पांचवें स्थान पर डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर है। पिछले हफ्ते इंडियाज बेस्ट डांसर शो नंबर 3 पर था, लेकिन इस हफ्ते ये शो धड़ाम से नीचे गिर गया है। अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो पहले स्थान पर दंगल पर प्रसारित होने वाली रामायण, दूसरे स्थान पर कुंडली भाग्य, तीसरे स्थान पर साथ निभाना साथिया, चौथे स्थान पर डीडी नेशनल का श्रीकृष्णा और पांचवें स्थान पर कुमकुम भाग्य का नाम शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें