पिछले हफ्ते 8वें स्थान पर रहने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस हफ्ते जबरदस्त बढ़त हासिल हुई और सीरियल सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसकी सबसे बड़ी वजह डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का अचानक निधन भी है। जबकि आम तौर पर दूसरे और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' या 'कुंडली भाग्य' होता है।