फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC Report Week 25: टीआरपी में फिर पहले नंबर पर रहा 'श्री कृष्णा', हिना खान के इस शो ने टॉप पांच में बनाई जगह

Sat, 04 Jul 2020 11:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्री कृष्णा - फोटो : ट्विटर
25वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन का कार्यक्रम पहले नंबर पर है। खास बात है कि यह चैनल लॉकडाउन के बाद से ही टॉप लिस्ट में शामिल है। अगर ओवरऑल कैटेगरी की बात करें तो इस हफ्ते पहले स्थान पर दूरदर्शन का कार्यक्रम श्री कृष्णा रहा है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
विज्ञापन

2 of 5
श्री कृष्णा - फोटो : फेसबुक
दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्णा पिछले कई हफ्तों से पहले नंबर पर बना हुआ है। बता दें श्री कृष्णा से पहले उस जगह पर रामायण और महाभारत काबिज था लेकिन इन धारावाहिकों के खत्म होने के बाद लोगों की पहली पसंद श्री कृष्णा है। यह सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्री कृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्री कृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था। श्री कृष्णा सीरियल भी लोगों का पसंदीदा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
महाभारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरे नंबर पर स्टार प्लस के 'महाभारत' सीरियल ने एंट्री मारी है। ये सिद्धार्थ कुमार तिवारी की 'महाभारत' है, जिसे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। तीसरे नंबर पर है महिमा शनि देव की। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का रोल प्ले किया। 'महिमा शनि देव की' को सागर आर्ट्स ने बनाया था। लॉकडाउन के दौरान इसे टीवी पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इस शो को भी दंगल पर प्रसारित किया जाता है।

4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : twitter
चौथे नंबर पर 'रामायण' सीरियल है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। इसमें गुरमीत चौधरी राम और देबीना बनर्जी सीता बनीं थीं। पांचवे नंबर पर हिना खान के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने जगह बनाई है। लॉकडाउन के दौरान इस शो का स्टार उत्सव पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टार प्लस - फोटो : Social Media
कुल मिलाकर देखा जाए तो स्टार प्लस की रेटिंग में काफी इजाफा हुआ है क्योंकि इसके तीन-तीन शोज टीआरपी में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इस बार 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल टॉप पांच में जगह नहीं बना पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें