फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' के आगे नहीं चल रही सास-बहू की जोड़ी, TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर

Sat, 25 Aug 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3
बार्क रिपोर्ट ने 33वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट में कई उलटफेर देखने को मिला। यही नहीं टॉप पर रहने वाले कई शोज इस हफ्ते लिस्ट से बाहर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
हमेशा टॉप पर रहने वाला शो 'कुंडली भाग्य' की टीआरपी में बेहद गिरावट दर्ज की गई है। यह टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को भारी बढ़त मिली है। सीरियल 'कृष्णा चली लंदन' ने भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
naagin 3
'नागिन 3' जब से शुरू हुआ है दर्शक इसे देखने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते भी 'नागिन 3' पहले नंबर पर बरकरार है। वहीं दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। इस हफ्ते शो में कई उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसका फायदा उसे टीआरपी रेटिंग में मिला।

4 of 5
Kumkum Bhagya
डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने' ने इस हफ्ते अच्छी छलांग लगाई है और पांचवें नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गया। इसे अर्जुन बिजलानी होस्ट करते हैं। शो के जज पैनल में माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया हैं। वहीं इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' अपना जादू चलाने में नाकामयाब रहा और यह शो चौथे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इश्कबाज
ये है टॉप 10 शो की पूरी लिस्ट:
1. नागिन 3
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. डांस दीवाने
4. कुमकुम भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. कुल्फी कुमार बाजेवाला
7. कुंडली भाग्य
8. शक्ति-अस्तित्व के एहसास की
9. कृष्णा चली लंदन
10. इश्कबाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें