फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे 'श्री कृष्णा' को मिली जबरदस्त टीआरपी, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

Fri, 05 Jun 2020 11:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बार्क रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
21वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन पहले नंबर पर है। खास बात है कि इस बार की रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाला शो बाबा ऐसे वर ढूढों को काफी अच्छी बढ़त मिली है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
विज्ञापन

2 of 5
श्री कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्णा पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्रीकृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था। श्री कृष्णा सीरियल भी लोगों का पसंदीदा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
बाबा ऐसो वर ढूंढो - फोटो : social media

इस बार 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल ने टीआरपी में जबरदस्त उछाल मारी है। यह शो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। यह शो दंगल पर प्रसारित होता है। जब इस सीरियल का पहली बार प्रसारण हुआ था तब भी इसे लोगों के खूब पसंद किया था।


4 of 5
महिमा शनि देव की - फोटो : twitter

तीसरे नंबर पर है महिमा शनि देव की। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का रोल प्ले किया। 'महिमा शनि देव की' को सागर आर्ट्स ने बनाया था। लॉकडाउन के दौरान इसे टीवी पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इस शो को भी दंगल पर प्रसारित किया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाभारत, रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर इस बार 'महाभारत' सीरियल ने एंट्री मारी है। ये सिद्धार्थ कुमार तिवारी की 'महाभारत' है, जिसे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। पांचवे नंबर पर 'रामायण' सीरियल है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। इसमें गुरमीत चौधरी राम और देबीना बनर्जी सीता बनीं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें