'बिग बॉस-11' के एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स में से एक थीं सपना चौधरी। घर में लगाए उनके ठुमके हों या मुंह से बरसे बिगड़े बोल, दर्शकों को उनकी हर अदा ने लुभाया। उनके अचानक शो से बाहर हो जाने से सबसे बड़ा झटका सिर्फ उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि शो के मेकर्स को भी हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
Sapna Choudhary
सलमान खान का यह रियलिटी शो टीआरपी के मामले में 'टॉप-10' की लिस्ट से बाहर हो चुका है। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 11' को लेकर चर्चा हमेशा कायम रहती है, सेलिब्रिटीज भी अक्सर शो के बारे में टिप्पणी करते रहते हैं। ऐसे में BARC की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
3 of 4
Bigg Boss 11
बिग बॉस-11 आए दिन किसी न किसी विवाद या फसाद से घिरा रहता है। शो के मेकर्स भी इसे दिलचस्प बनाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। बंदगी-पुनीश, विकास-शिल्पा की लव स्टोरी के बाद अब फोक्स प्रियांक शर्मा और अर्शी खान की 'दोस्ती' पर शिफ्ट हो गया है। उम्मीद है अगले हफ्ते शो टॉप-10 में दोबारा लौट आएगा
BIGG BOSS 11: अर्शी खान को नए लवर ने पहनाई रिंग, बदले में KISS कर बोला थैंक्यू
(अगली स्लाइड में जानें आपका फेवरेट शो किस पायदान पर है)
BARC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते भी जी टीवी का शो 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' ने टॉप-2 में अपना कब्जा कायम रखा था। इनके अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (सोनी पल), 'क्या हाल मिस्टर पंचाल', 'पिया अलबेला', 'जिंदगी की महक', 'बालवीर', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (सब टीवी), 'निमकी मुखिया' और 'ये है मोहब्बतें' 'टॉप-10 टीवी शो' की लिस्ट में शामिल हैं।