किस सीरियल ने अपनी कहानी से दर्शकों को कितना इंप्रेस किया और कौन से रियलिटी शो ने अपने ट्विस्ट से लोगों का दिल जीता। इन सबका लेखा जोखा रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार्क रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में सलमान खान के शो 'बिग बॉस' ने टॉप पांच में पहली बार एंट्री मारी। वहीं कपिल शर्मा के शो को टीआरपी में नुकसान हुआ है। यह बार्क रिपोर्ट 11 जनवरी से 17 जनवरी तक की है। देखिए टीआरपी में टॉप पांच में कौन कौन से शोज जगह बनाने में कामयाब रहे।