फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर को लगा तगड़ा झटका, कई साल पुराने सीरियल को TRP में रियलिटी शो ने दी मात

Fri, 07 Dec 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3 and kundali bhagya - फोटो : twitter
सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस लिस्ट में हमेशा की तरह काफी उतार-चढ़ाव है। इस बार की बार्क रिपोर्ट में टीवी क्वीन एकता कपूर को सबसे बड़ा झटका लगा है तो वहीं रियलिटी शो ने तीसरे नंबर पर बाजी मारकर सभी को चौंका दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल टीआरपी की लिस्ट में कौन से नंबर पर रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Naagin 3 - फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के अनुसार हमेशा की तरह इस बार भी 'नागिन 3' पहले नंबर पर है। सीरियल में इस समय नागिन पर गिद्धों ने अटैक किया जो दर्शकों को काफी रास आ रहा है। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। वहीं तीसरे नंबर पर इस बार रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने कब्जा जमाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
indian idol 10 - फोटो : twitter
'इंडियन आइडल' के तीसरे नंबर पर आने से सबसे ज्यादा एकता कपूर को नुकसान हुआ है। दरअसल, एकता कपूर का सीरियल 'कुंडली भाग्य' लंबे समय से इस नंबर पर काबिज था लेकिन इस बार टीआरपी के हेर-फेर ने इस सीरियल को चौथे नंबर पर पहुंचा दिया है। पांचवें नंबर पर कुल्फी और सिकंदर यानी कि सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' है।

4 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
छठे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। सातवें नंबर पर 'कौन बनेगा करोड़पति ग्रैंड फिनाले' है जबकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आठवें नंबर पर है। इस लिस्ट में नौवें नंबर पर सीरियल 'राधाकृष्ण' है। यह सीरियल पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते चार पायदान नीचे आ गया है। 10वें नंबर पर 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' सीरियल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kasautii zindagii kay 2 - फोटो : twitter
टॉप 10 सीरियल की लिस्ट में इस बार भी रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'कसौटी जिंदगी के' जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए। 'बिग बॉस' के ट्विस्ट लोगों को रास नहीं आ रहे हैं, वहीं अनुराग-प्रेरणा की लव स्टोरी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन सबके बाद एकता कपूर के सीरियल 'कुंडली भाग्य' से लगातार तीसरा नंबर छिन रहा है जो किसी झटके से कम नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें