फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल शर्मा को लगा तगड़ा झटका, 'नागिन 3' को पीछे छोड़ इस नए सीरियल ने मारी बाजी

Fri, 25 Jan 2019 01:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma Rohit Shetty - फोटो : twitter
टेलीविजन की दुनिया में हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी की रेस में कई सीरियल पीछे रह गए तो कई सीरियल्स ने ऐसी छलांग लगाई कि जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में रियलिटी शो नंबर वन रहा तो वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को पहला पायदान छोड़ना पड़ा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल टीआरपी के मामले में किस नंबर पर रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Khatron Ke Khiladi 9 - फोटो : twitter
इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' नंबर एक की पोजीशन पर रहा। इस रियलिटी शो में कई स्टार्स हैं जो खतरों का सामना सीधे कर रहे हैं। ऐसे में इस शो का नंबर एक पर आना इस बात का सबूत है कि दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' रहा। लगातार इस शो की टीआरपी में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन इस हफ्ते इसकी टीआरपी में कुछ सुधार जरूर हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma - फोटो : twitter
अब बात करते हैं बाकी सीरियल्स की, तीसरे नंबर पर कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' रहा। बीते हफ्ते कपिल का शो नंबर एक पर था लेकिन इस बार शो की टीआरपी में कुछ गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते यह सीरियल नंबर तीन की पोजीशन पर रहा। चौथे नंबर पर 'सुपर डांसर चैप्टर 3' सीरियल रहा तो वहीं पांचवें नंबर पर कार्तिक और नायरा का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल रहा।

4 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो इस वक्त नायरा और कीर्ति दोनों ही अस्पताल में भर्ती है। सीरियल में इस वक्त काफी इमोशनल ड्रामा दिखाया जा रहा है जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। छठे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' और सातवें नंबर पर तारक 'मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Naagin 3 - फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक आठवें नंबर पर 'तुझसे है राबता', नौंवे नंबर पर 'राधाकृष्ण' और 10वें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल रहा। बीते कई हफ्तों से एकता कपूर के 'नागिन 3' की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। कई हफ्तों तक यह सीरियल नंबर एक की पोजीशन पर रहा लेकिन कुछ हफ्तों से नंबर एक पर पहुंच पाना इस सीरियल का मुश्किल हो रहा है। वहीं कपिल शर्मा शो को भी इस हफ्ते टीआरपी के मामले में तगड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें