छोटे पर्दे पर सीरियल और रियलिटी शो के बीच टीआरपी की जंग छिड़ी रहती है। इस हफ्ते का बार्क रिपोर्ट जारी हो गया है। कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो की टीआरपी पर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं, ऐसे में उनके लिए टीआरपी को संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा का शो जब से शुरू हुआ है किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा अटैक की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कपिल के लिए आने वाला हफ्ता इतना भी आसान नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 5
Rohit Shetty
- फोटो : file photo
टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 पहले स्थान पर बरकरार है। दर्द की दवा लेने की वजह से कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को शो के बीच से ही बाहर कर दिया गया। इस वजह से ये चर्चा में भी रहा। वहीं दूसरे पोजीशन पर नागिन 3 बरकरार है। खतरों के खिलाड़ी शो के शुरू होने के बाद से नागिन फिर से टॉप की पोजिशन पाने के लिए लगतार कोशिशें कर रहा है।
4 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा का शो तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह शो छठे स्थान पर था। शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैं।
टॉप 10 की लिस्ट में रहा ये शो
1.खतरों के खिलाड़ी 9
2.नागिन 3
3.द कपिल शर्मा शो
4.सुपर डांसर 3
5.तुझसे है राब्ता
6.ये रिश्ता क्या कहलाता है
7.कुंडली भाग्य
8.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9.डांस प्लस शो
10.कुमकुम भाग्य