फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: पुनीश का उड़ाया मजाक तो बंदगी ने बाहर ही खोल दी अर्शी की असलियत

Wed, 06 Dec 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 से आउट होने के बाद भी बंदगी लगातार एक्टिव है और अर्शी ने जब पुनीश का मजाक उड़ाया तो बंदगी ने बदला भी ले लिया। चैनल को इंटरव्यू के दौरान बंदगी ने अर्शी की असलियत खोल दी। घर से बाहर आने के बाद बंदगी ने शो और कंटेस्टेंट्स के बारे में कई खुलासे किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गौरतलब है कि जबसे बंदगी कालरा घर से आउट हुई है, पुनीश का रो रोकर बुरा हाल है। बीती रात भी जब पुनीश अकेले बैठे रो रहे थे तो अर्शी खान ने मजाक बनाया और कहा कि पुनीश मजनू की तरह पेश आ रहे हैं और ये तो बंदगी की याद में बावले हो गए हैं। पुनीश की फीलिंग्स का मजाक उड़ाने पर बंदगी ने हमला बोला।
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए बंदगी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। बंदगी ने कहा कि अर्शी ने उसके साथ भी काफी बुरा बर्ताव किया था। जिस तरह के अर्शी कमेंट्स करती हैं उसे देखकर अंदाजा हो जाता है कि वो किसी की सगी नहीं हैं। वहीं किसी भी तरीके से खुद को बचाने की कोशिश करती है, ताकि एटेंशन पा सके।

4 of 5
गौरतलब है कि तय था कि इस बार पुनीश और बंदगी में से एक बाहर होगा। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पुनीश और बंदगी दोनों को घरवालों से अलग एक खाली कमरे में भेज दिया था। यहां जब सलमान ने बंदगी के घर से बेघर होने की ऐलान किया तो पुनीश पहले रोया, बाद में उसे तीन बाद लिप लॉक किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि बिग बॉस के दर्शकों को बंदगी कालरा से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वो इस बार आउट हो गईं। खूबसूरत बंदगी ने अपनी अदाओं से दर्शकों के सा‌थ पुनीश शर्मा को अपना दीवाना बना लिया। दोनों की केमेस्ट्री को काफी अटेंशन मिला। रविवार रात घर से बाहर आने के बाद बंदगी ने शो और कंटेस्टेंट्स के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें