बिग बॉस 11 के घर से बेघर हुए बंदगी और हितेन कलर्स चैनल के शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आए। इस शो में दोनों ने ही अपनी भड़ास निकाली। जहां एक तरफ बंदगी ने हिना के बारे में अनाप-शनाप बोला तो वहीं हितेन भी चुप नहीं रहे...
विज्ञापन
2 of 5
Bandgi and Hiten
बता दें कि बिग बॉस के घर में लगभग तीन महीने से सब्र का घूंट पी रहे हितेन तेजवानी आखिर बोल ही पड़े। मौका था कलर्स चैनल के नये शो एंटरटेनमेंट की रात का जहां हितेन और बंदगी को शो में बुलाया गया। साथ ही शो में बिग बॉस का माहौल बनाकर पूरा लुफ्त भी उठाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
Hiten
शो में चार कलाकरों ने शिल्पा, हिना, अर्शी और आकाश का रोल प्ले किया। सबसे पहले हितेन तेजवानी को बुलाया गया। बता दें कि बिग बॉस में चुप रहने वाले हितेन इस शो मे खुलकर बोले और अर्शी खान को छिछोरी बताया साथ ही ये भी कहा कि वे अर्शी से शादी करने की बजाय राजपाल यादव को किस करके मर जाना पसंद करेंगे।
4 of 5
Bandgi
वहीं, इसके बाद बंदगी को बुलाया गया। उन्होंने सीधे जाते ही हिना खान को टारगेट करना शुरू कर दिया। बंदगी बोलीं- 'हिना अपने आपको डेली सॉप की क्वीन समझती है क्या.. अगर तीन महीने काम ना मिले तो ताश के पत्ते जैसी क्वीन की शक्ल हो जाती है। बता दें कि हिना ने बिग बॉस में पुनीश की शक्ल पर कमेंट्स किये थे जिस पर बंदगी ने कहा कि देख ली तुम्हारें रॉकी की शक्ल।' दरअसल रॉकी बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड हैं जो शो में भी आए थे।
बता दें कि बंदगी और हितेन दोनों ही बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रहे हैं और दोनों ही शो से बाहर हो चुके हैं। इस वीकेंड का वार में हितेन पर डोरे डालने वाली अर्शी खान घर से बेघर हो चुकी हैं।