बिग बॉस 11 में लड़ाई-झगड़े के अलावा अब कुछ ऐसी हरकतें भी हो रही हैं जिसके चलते न सिर्फ दर्शक बल्कि कंटेस्टेंट्स के घरवाले भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। घर में काफी कुछ ऐसा चल रहा है जो बाहर खबरों का हिस्सा बना हुआ है। पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी फिलहाल अपने रोमांस के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले दिनों दोनों को एक ही रजाई में रोमांस करते देखा गया तो उसके बाद एक वीडियो में पुनीश ने बंदगी से कपड़े उतारने के लिए कहा। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में दोनों देर रात वॉशरूम में भी लॉक हुए।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: रात डेढ़ बजे पुनीश और बंदगी एकसाथ गए वॉशरूम, बेशर्मी की हुईं हदें पार
विज्ञापन
2 of 4
इन दोनों की हरकतों का असर अब इनके घरवालों पर भी पड़ने लगा है। खबरों की मानें तो नेशनल टेलीविजन पर बंदगी की इन हरकतों को देखकर उनके पापा की तबीयत खराब हो गई है। ब्लडप्रेशर बढ़ने की वजह से बंदगी के पापा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में जहां बंदगी रहती है, उस घर के लैंडलॉर्ड ने भी बंदगी को घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
सूत्रों के अनुसार बंदगी के लैंडलॉर्ड नहीं चाहते हैं कि अब वो उनके घर में रहें। इसीलिए उन्होंने बंदगी के एक दोस्त को फोन करके बताया कि जैसे ही बंदगी बिग बॉस के घर से बाहर आएंगी, उनको घर खाली करना होगा। खबर है कि बंदगी पंजाब के बहुत छोटे से शहर से हैं और अब उनकी ये हरकतें उनके परिवार वालों के बर्दाश्त के बाहर होती जा रही हैं।
पढ़ेंः सपना चौधरी ने बिग बॉस से की शिकायत, कहा- हिना खान को दरवाजा खोलकर बाहर फेंक दो
बंदगी के कारण हो रही बदनामी की वजह से उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। पुनीश और बंदगी को वीकेंड के वार में सलमान ने भी कहा था कि प्यार पर किसी का बस नहीं चलता लेकिन ये शो आपके मम्मी-पापा भी देख रहे हैं। इसलिए अगर यह सब आप अपने घरवालों के सामने कर सकते हैं तो ठीक है वरना ये सब न करें।