फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम

Tue, 05 Dec 2017 02:44 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
इस बार बिग बॉस के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ था। दोनों कैमरे के सामने खुलकर प्यार करते थे। एकसाथ सोते थे, एकसाथ खाते थे लेकिन ये प्यार ज्यादा दिनों तक हीं चल पाया और बंदगी को घर से बाहर जाना पड़ा। बंदगी के घर से बाहर होने पर अगर कोई सबसे ज्यादा खुश नजर आ रहा है तो वो है बंदगी कालरा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल। 

पढ़ेंः घर से बाहर आते ही बंदगी ने खोला पुनीश से प्यार का राज, इंटीमेसी के सवाल पर दिया ये जवाब
विज्ञापन

2 of 5
आपको बता दें कि डेनिस, बंदगी और पुनीश के इंटीमेसी से बहुत परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने बंदगी से ब्रेकअप कर लिया था। वो लगातार बंदगी के बारे में सोशल मीडिया पेज पर गंदी बातें लिखते रहते थे। हालांकि बंदगी ने घर से बाहर निकलने के बाद अपने और पुनीश के रिश्ते के बारे में सफाई देते हुए कहा कि उन दोनों का प्यार सच्चा था और आगे भी चलता रहेगा। वो पुनीश का साथ देती रहेंगी और डेनिस उनके लिए कुछ नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वहीं दुसरी तरफ बंदगी का सपोर्ट न करने वाले लोगों ने डेनिस का साथ दिया और ये कहा कि बंदगी ने डेनिस के साथ गलत किया है। बंदगी ने डेनिस को पुनीश के लिए धोखा दिया है। वैसे आपको बता दें कि पुनीश और डेनिस भी पहले से एक दूसरे को पहचानते थे। हालांकि बंदगी का प्यार पुनीश के साथ ही दिखाई दिया। 

पढ़ेंः Bigg Boss11: अर्शी ने लोशन लगवाते वक्त कहा-आपकी रानी ठरकी है, हितेन बोले- अश्लील काम मत करवाओ

4 of 5
वहीं बंदगी के एलिमिनेशन के बाद डेनिस काफी खुश हुए हैं और उन्होंने कुछ अलग तरीके से बंदगी कालरा से बदला लिया है। उन्होंने फेसबुक पर बंदगी के घर से बाहर निकलने पर टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेनिस ने लिखा है कि पहले लोगों ने बंदगी कालरा के बिग बॉस के घर में एंट्री करने पर खुशी जताई थी और अब वही लोग उसके घर से बाहर निकलने पर खुशी जता रहे हैं। डेनिस ने पहले ये सीधा सा मैसेज लिखा था। हालांकि बाद में उन्होंने बिग बॉस के हैशटैग्स देकर इसे दोबारा रिपोस्ट किया ताकि ये मैसेज बंदगी तक पहुंच जाए। इस मैसेज से ये तो साफ है कि डेनिस बंदगी के बाहर निकलने का ही इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें