फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूही परमार के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस का हुआ तलाक, पांच साल पहले ही हुई थी शादी

Thu, 12 Jul 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Juhi Parmar
पिछले महीने टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जूही परमार और एक्टर सचिन श्रॉफ ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। शादी के आठ साल बाद इस सेलिब्रिटी का रिश्ता खत्म होने की खबर से फैंस बहुत निराश हुए थे। अब छोटे पर्दे की एक और मशहूर एक्ट्रेस ने पति से तलाक ले लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Toral Rasputra
टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस तोरल रसपुत्र का तलाक हो चुका है। उन्होंने साल 2012 में बिजनेसमैन धवल से शादी की थी। मगर शादी के शुरुआती दिनों में ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। इनके रिश्ते में तनाव इतना बढ़ गया था कि शादी के तीन साल के अंदर की तोलर घर छोड़ कर चली गईं।
विज्ञापन

3 of 5
Toral Rasputra
पिछले ढाई साल से तोरल अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं। बॉलीवुड टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 30 वर्षीय एक्ट्रेस ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हां, हमारा तलाक हो चुका है, मगर यह शांतिपूर्वक हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी शादी में मनमुटाव दूर नहीं हो रहे थे। हालात हमेशा वैसे नहीं होते जैसा आप उम्मीद करते हैं।'

4 of 5
Toral Rasputra
तोरल रसपुत्र ने कहा कि वह और उनके पूर्व पति धवल तलाक से खुश हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले ही दोनों ने कानूनी तौर से अलग हो जाने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह और धवल हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toral Rasputra
तोरल इन दिनों मेरे साईं सीरियल में काम कर रही हैं। वह शो में बाइजा मां का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह जल्द हितेन तेजवानी के साथ फैमिली ड्रामा में दिखेंगी। इससे पहले वह कई टीवी शोज जैसे- 'धूम मचाओ धूम', 'यहां के हम सिकंदर', 'रिश्तों की डोर', 'केसरिया बालम आवो हमारे देश' और 'छोटी सी जिंदगी' में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें