फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वधु की पूर्व अभिनेत्री ने सिद्धार्थ शुक्ला की खोली पोल, बोलीं-गलत ढंग से छूते, डबल मीनिंग...

Tue, 22 Oct 2019 05:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla,SHEETAL KHANDAL - फोटो : amar ujala
बिग बॉस के घर में इस बार काफी विवादित चेहरे शो का हिस्सा बने हैं। इसमें से एक हैं टीवी सीरियल बालिका वधू से स्टार बने सिद्धार्थ शुक्ला। रश्मि देसाई से नोकझोंक के चलते घर में हर समय चर्चा में रहने वाले सिद्धार्थ का घर में हर दिन किसी से झगड़ा न होता रहता है। शो में घर में रह रही ज्यादातर लड़कियां सिद्धार्थ के खिलाफ बदतमीजी से बात करने का आरोप लगाती रहती हैं। रश्मि ने तो सिद्धार्थ पर छूने का भी आरोप लगा दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot
इस बार मामला बिग बॉस के घर से बाहर पहुंच गया है। बालिका वधू में सिद्धार्थ के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री शीतल ने सिद्धार्थ की सच्चाई सामने रख दी है। एक इंटरव्यू में शीतल ने कहा कि सिद्धार्थ काफी बदतमीज हैं। बालिका वधू के वक्त वो काफी लड़कियों के साथ बदतमीजी कर चुके थे। यहां तक कि उन्हें (शीतल) भी गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। शीतल ने कहा, सिद्धार्थ अपने खिलाफ जाने वाले के साथ बड़ी बुरी तरह से पेश आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
SHEETAL KHANDAL - फोटो : social media
शीतल ने कहा कि वो उस वक्त टीवी इंडस्ट्री में नई थीं, उन्होंने पहले तो सिद्धार्थ की हरकतों को नज़रअंदाज किया, लेकिन जब सिद्धार्थ की हरकतें बढ़ने लगी तो उन्होंने हिम्मत करके प्रोडक्शन टीम की मदद मांगी लेकिन उन्होंने भी कोई कदम नहीं उठाया। इस बात से सिद्धार्थ बहुत भड़क गये थे और उन्होंने शीतल के साथ काम करने से मना कर दिया था। शीतल ने बताया कि शो के लिए उन्होंने प्रोडक्शन की बात मान ली और सिद्धार्थ के साथ काम जारी रखा।

4 of 5
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद भी सिद्धार्थ की हरकतें नहीं बदलीं और छूने की कोशिश करते थे। यहां तक की सिद्धार्थ डबल मीनिंग बातें भी करते थे। शीतल ने कहा कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है। रश्मि के साथ सिद्धार्थ किस तरह से पेश आते हैं यह तो दिखाई देता ही है। सिद्धार्थ अलग सोच रखने वालों के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं यह रश्मि के साथ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashmi Desai, Siddharth Shukla - फोटो : social media
शो की बात करें तो घर के अंदर जब आरती के साथ सिद्धार्थ डे ने गलत तरीके से बात की थी तो उस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे को मारने की धमकी दी थी। घर के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला बहुत जल्दी आपा खो देते हैं। शेफाली, रश्मी और माहिरा के सााथ सिद्धार्थ बुरी तरह से पेश आते हैं और अक्सर बहुत अभद्र कमेंट करते हुए दिखते हैं। सिद्धार्थ गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते और अड़ियल अंदाज के साथ घूमते हैं और घर में एडजेस्ट करते भी नहीं दिखते हैं।

पढ़ें: इस अभिनेता के पास कभी नहीं थे खाने के पैसे, चीन में मर्दानगी की दवा बेचते परदे पर दिखेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें