Shivangi Joshi Birthday Wish Kushal Tandon: आज, 28 मार्च को टीवी अभिनेता कुशाल टंडन अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, दोस्त के अलावा उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
1 of 5
शिवांगी ने दी कुशाल को जन्मदिन की खास बधाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
कुशाल टंडन टीवी के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। आज उनके 40वें जन्मदिन पर फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन सबसे खास विश उनकी कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी ने दी है।
विज्ञापन
2 of 5
शिवांगी ने कुशाल के साथ शेयर की खास तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
शिवांगी का कुशाल के लिए प्यारा नोट
कुशाल और शिवांगी के रिश्ते की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर आ रही हैं। शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुशाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। शिवांगी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो। आपको खुशियों और सफलता से भरा दिन और साल मिले। यह साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां, तरक्की और खूबसूरत पल लाए। आपको जिंदगी की हर एक अच्छी चीज मिले और आपके चीट मील इस बार और भी मजेदार हों। बहुत सारा प्यार।"
विज्ञापन
3 of 5
शिवांगी ने कुशाल के लिए लिखा खास नोट
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
कुशाल और शिवांगी की एक साथ तस्वीरें
शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर कुशाल के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। शिवांगी बेज रंग की ड्रेस में और कुशाल सफेद-काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये किसी रेस्टोरेंट की हैं।
4 of 5
आज कुशाल का जन्मदिन है
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
फैंस ने भी कुशाल और शिवांगी की इन प्यारी तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, "नजर न लगे", एक और फैन ने लिखा, "ये रिश्ता बहुत खास है।"
शिवांगी का वर्कफ्रंट
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, कुशाल और शिवांगी के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब दोनों ने शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' में साथ काम किया। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। वहीं, शिवांगी जल्द ही शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आएंगी। इसका प्रोमो हाल ही में आया है, जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद भी आई।