फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रेमी जोड़े के बीच तकरार

Wed, 06 Apr 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2016 वाकई फिल्म और छोटे पर्दे की जोड़ियों के लिए लकी साबित नहीं हो रहा। तभी तो कैटरीना-रणबीर, अनुष्का-विराट, रश्मि देसाई-नंदीश संधू जैसी जोड़ियों के टूटने के बाद टीवी जगत की ये मशहूर जोड़ी भी इस लिस्ट में जुड़ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

बबीता-अय्यर का तलाक!

2 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोकुलधाम सोसाइटी के सबसे समझदार जोड़ा यानी की बबीता और अय्यर के बीच तकरार आ गई है। ये जोड़ी सालों से एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधी थी लेकिन अब इनका भी तलाक होने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

बबीता-अय्यर का तलाक!

3 of 6
बबीता और अय्यर की प्रेम कहानी सभी प्यार करने वालो के लिए एक मिसाल साबित होती थी। यह हमेशा अपने रंग, जाति, अपनी बोलभाषा को लेकर सबके प्यारे थे मगर अब यह प्यार की दिवार गिराने वाली है। जी हाँ, तारक मेहता शो का यह प्यारा सा जोड़ा एक दूसरे से तलाक लेना चाहता है।

बबीता-अय्यर का तलाक!

4 of 6
घबराइए मत, ये सिर्फ सीरियल के लिए हो रहा है। असल जिंदगी में पूरी कास्ट बहुत खुश है। लेकिन जिन दर्शकों को ये सीरियल बेहद पसंद है, उनके लिए सीरियल में भी तलाक होते देखना दुखद होगा।
विज्ञापन

बबीता-अय्यर का तलाक!

5 of 6
तलाक की बात पर बबीता यानि मुनमुन दत्ता का कहना है कि "बबीता के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है और वो हमेशा अय्यर को खुश देखना चाहती है, बस इसलिए मन बना लिया है की अय्यर को तालक दे देगी।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता-अय्यर का तलाक!

6 of 6
tarak mehta
उन्होंने कहा,''असल जीवन में भी मैंने बहुत सी ऐसी जोड़ियों के बारे में सुना है जहां गलतफहमी के वजह से रिश्ता बिगड़ने लगता है, मगर यह हम पर निर्भर करता है कि आप को अपने जीवनसाथी पर कितना भरोसा है। मुनमुन ने कहा कि यह कहानी बहुत ही दिलचस्प है और दर्शकों को इससे बहुत अच्छी सीख भी मिलेंगी।'' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें