फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी दिव्यांका, ऐसा हो गया था हाल

Wed, 14 Dec 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के जरिए लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बेशक आज शादीशुदा हों और हंसी खुशी अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हों, लेकिन एक वक्त पर वो गहरे सदमे में पहुंच गईं थी और उससे उबरना उनके लिए काफी मुश्किल था।
विज्ञापन

B'Day SPL: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी दिव्यांका, ऐसा हो गया था हाल

2 of 6
ये वो दौर था जब उनका अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ नौ साल लंबा रिश्ता टूटा। दिव्यांका और शरद मल्होत्रा का अफेयर साल 2006 में शुरु हुआ था। उस वक्त दोनों टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम कर रहे थे। इसी शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकिया बढीं। ना सिर्फ पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लेवल पर भी दोनो की आपसी केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया। फैंस उनकी जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए तरसने लगे।
विज्ञापन

B'Day SPL: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी दिव्यांका, ऐसा हो गया था हाल

3 of 6
लेकिन दिव्यांका और शरद मल्होत्रा ने पब्लिक में अपने आपसी रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा और बाकी सेलेब्रिटीज की तरह बस यही कहते नजर आए कि वो अच्छे दोस्त हैं यानि कई सालों तक वो अपने अफेयर को मीडिया और बाकी लोगों की नजरों से बचाते रहे। लेकिन एक-दो साल पहले ही दोनों ने पब्लिक में अपने रिश्त को कबूला और फिर उसके कुछ ही महीनों बाद दोनों अलग हो गए।

B'Day SPL: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी दिव्यांका, ऐसा हो गया था हाल

4 of 6
हालांकि इस ब्रेकअप की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन इंडिया वेस्ट डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट के अनुसार, दिव्यांका शरद मल्होत्रा के साथ शादी करना चाहतीं थीं और इस बारे में वो लोगों के सामने कई बार बोल भी चुकीं थीं लेकिन शादी को लेकर शरद की तरफ से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। इसकी वजह से दोनों के बीच बहस भी खूब होती थी और फिर इसी के चलते दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
विज्ञापन

B'Day SPL: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी दिव्यांका, ऐसा हो गया था हाल

5 of 6
इस ब्रेकअप को दिव्यांका सहन नहीं कर पाईं और जब भी वो अकेली होतीं तो रो पड़तीं थीं। लेकिन धीरे-धीरे वो इस सदमे से उबरने लगीं और इसमें उनकी मां और घर-परिवार ने भी खूब साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी दिव्यांका, ऐसा हो गया था हाल

6 of 6
- फोटो : theweddingstory.com
इसके बाद दिव्यांका की जिंदगी में एंट्री हुई विवेक दहिया की। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के दौरान हुई और फिर दोस्तों के जरिए मिलने के बाद दिव्यांका और विवेक की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और इस साल जुलाई में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें