फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनीत कौर ने छोड़ा 'अलादीन' सीरियल, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Thu, 02 Jul 2020 01:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल 'अलादीन: नाम तो सुना होगा' की अभिनेत्री अवनीत कौर ने इस सीरियल को छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। अवनीत कौर सीरियल 'अलादीन: नाम तो सुना होगा' में यास्मिन का किरदार निभाया था। अवनीत कौर ने यह सीरियल छोड़ने का फैसला क्यों किया इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरियल 'अलादीन: नाम तो सुना होगा' से जुड़ी अपनी एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह यास्मिन के किरदार में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सीरियल में काम करने के अनुभवों को साझा किया है। साथ ही फैंस द्वारा मिले प्यार पर धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अपनी जिंदगी के एक खास हिस्से को छोड़ रही हूं। यास्मिन का किरदार मेरे दिल के हमेशा करीब रहा है। यह एक ऐसा किरदार था जिसकी शुरुआत परियों की कहानी के विपरीत एक योद्धा रानी के रूप में हुई थी। इस किरदार से मैंने काफी कुछ सीखा। घुड़सवारी से लेकर अपने स्टंट खुद करना।'
 

4 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं सही मायने में एक रानी थी। मेरे सफर को इतना खूबसूरत बनाने के लिए हर किसी का धन्यवाद। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' सोशल मीडिया पर अवनीत कौर का फैंस को लिखा यह खास पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अवनीत कौर छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें मेरी मां, सावित्री, चंद्र नंदिनी, हमारी सिस्टर दीदी, झलक दिखला जा-5 और एक मीठी मुस्कान जैसी टीवी शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा अवनीत कौर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 में भी नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: कोरोना वायरस का शिकार हुईं ये टीवी अभिनेत्री, अपने करीबियों को भी बोला आइसोलेट होने को
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें