फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताने देने वालों को आसिम रियाज का करारा जवाब, बोले- 'मैंने ये कारनामा कर दिखाया'

Tue, 31 Mar 2020 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज के सफर की सबने तारीफ की। सोशल मीडिया हो या फिल्म फिल्मी और टीवी सितारे सभी ने उनका पूरा साथ दिया। इस बीच आसिम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। आसिम का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
asim riaz - फोटो : voot
आसिम ने इस पोस्ट में लिखा- 'मैं हमेशा से अपनी जिंदगी में ये मकाम पाना चाहता था। मुझसे कहा गया कि, मैं कुछ भी नहीं कर पाऊंगा। अब वही लोग मुझको बधाई देते हैं और कहते हैं कि, तुमने इस मकाम को पाने के लिए बहुत मेहनत की है।'
विज्ञापन

3 of 5
asim riaz - फोटो : Social Media
आसिम ने आगे लिखा- 'ऐसे लोग कभी मेहनत पर विश्वास नहीं करते हैं। ये लोग केवल नफरत करते हैं। ऐसे लोगों से मैं केवल एक ही बात कहना चाहता हू्ं कि, हम समय के साथ-साथ बदलते हैं। जैसे मैंने ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, बिग बॉस के दौरान आसिम को कई ताने सुनने को मिले थे। उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति और खेल से सबका दिल जीता।'
 

4 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
आसिम रियाज की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई जो उनके फैन ने साझा की थी। तस्वीर में आसिम की आंखों से खून बह रहा था और मुंह पर एक पट्टी लगी थी जिस पर लिखा था स्टॉप। इसके अलावा अभिनेता के शरीर पर कुछ बातें भी लिखी हुई थीं। ये बातें वो ताने थे जो शो के दौरान उन्हें कंटेस्टेंट्स दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Riaz and Himanshi - फोटो : Instagram
आसिम की इस तस्वीर पर कई और यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं भी दी थीं। एक यूजर ने लिखा था- 'वो एक चैम्पियन है। बहुत सारा प्यार आसिम।' दूसरे यूजर ने लिखा था- 'ये पोस्टर बहुत कुछ कहता है।' वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा था- 'वो जन्म से राजा नहीं है लेकिन उसने आसिम रियाज को बनाया है। वो अकेला ही सबके लिए काफी है।'

पहली बार पोते के साथ 'रामायण' देख रहे टीवी के 'राम', मन को खुश कर देगी ये वायरल तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें