फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: आसिम को धमकी देने पर पराग पर भड़के उमर रियाज, कहा- 'वो अपनी पत्नी को भी...'

Sun, 26 Jan 2020 04:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला को टक्कर देते हैं । दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है । पहले आसिम और सिद्धार्थ जिगरी दोस्त थे । अब दोनों जानी दुश्मन बन गए हैं । दोनों को छोटी-छोटी बातों पर लड़ते देखा जाता है । सलमान खान भी दोनों को कई बार समझा चुके हैं लेकिन फिर भी वो दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करने से नहीं चूकते । 
विज्ञापन

2 of 5
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo
वहीं आसिम की शेफाली जरीवाला से भी बिल्कुल नहीं बनती । ये दोनों भी पहले अच्छे दोस्त थे । दोनों अक्सर शो में लड़ते नजर आते हैं । पिछले दिनों शो में शेफाली के पति पराग त्यागी घर के अंदर आए थे । शो में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से दोस्ताना लहजे में बातचीत की । इसके साथ ही उन्होंने आसिम को शेफाली से ठीक से पेश आने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
पराग ने कहा, 'मैं अपनी बीवी को 10 साल से जानता हूं और अगर इससे कोई बदतमीजी करेगा तो मैं उसे फाड़ के रख दूंगा ।' साथ ही आसिम को हिमांशी खुराना का खास मैसेज भी दिया । पराग की यह बात आसिम के भाई उमर रियाज को पसंद नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ''हर बात को कहने और समझाने का तरीका होता है ।'

4 of 5
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot
'इसे आप धमकी ना देकर उसे सही अंदाज में भी समझा सकते हैं । वह अपनी पत्नी पर कई बार गलत आरोप लगाते रहे हैं । वह एक पाखंडी व्यक्ति है । सभी के सामने अच्छा बनने का नाटक कर रहे हैं । वहां उन्हें फैमिली टास्क के लिए बुलाया गया था न कि किसी को धमकी देने के लिए ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shefali Jariwala and Parag Tyagi - फोटो : twitter
वहीं पराग त्यागी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद गुस्से में नजर आ रहे है । इसमें वह कह रहे हैं, ''आसिम आप कमाल का खेल खेल रहे हैं लेकिन इतना गिर जाओगे इसकी उम्मीद नहीं थी । तुमने मुझे नल्ला बोला... कोई बात नहीं यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा । बाहर आओ फिर मैं बताता हूं कि असली नल्ला कौन है ।''

Bigg Boss के मेकर्स पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, इस कंटेस्टेंट का पक्ष लेने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें