उर्फी जावेद हमेशा अतरंगी कपड़े पहनकर सड़कों पर निकल जाती हैं। इसके लिए उर्फी को कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। हालांकि उर्फी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन उर्फी का ये कारनामा दुबई में उनपर ही भारी पड़ गया है। उर्फी ने एकबार फिर रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से मुसीबत को न्योता दे दिया है। जिसके बाद पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।