दूरदर्शन पर 'रामायण' के दोबारा प्रसारण ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया है। 33 साल बाद भी सीरियल की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 'रामायण' के कलाकार ये देख बेहद खुश हैं। बीते दिन अरुण गोविल ने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने #AskArun सेशन रखा।