अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘पहेली’ से डेब्यू किया था। उनके अभिनय की वजह से उन्हें ‘सावन को आने दो’, ‘अय्याश’, ‘भूमि’, ‘हिम्मतवाला’, ‘दो आंखें बारह हाथ’ और 'लव कुश' जैसी फिल्मों में काम करना का मौका मिला। कुछ समय बाद सन 1987 में दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल ‘रामायण’ आया। इस धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल को चुना गया। इस धारावाहिक के प्रसारण के कुछ दिनों बाद ही इसकी लोकप्रियता उस स्तर तक पहुंच गई जहां तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक साल तक चलने वाले इस सीरियल के बाद अरुण ने भगवान बुद्ध, शिव, राजा हरीशचंद्र जैसे किरदार निभाए थे। इसके अलावा उन्हें कई क्षेत्रिय फिल्मों में भी देखा गाया था।