फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun-Deepika : एक बार फिर दर्शकों के मन में उमड़ेगा भक्ति रस, अब किस भूमिका में नज़र आएंगी राम-सीता की जोड़ी ?

Wed, 15 Mar 2023 01:55 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर द्वारा बनाई गई 'रामायण' अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ने 'रामायण' जबरदस्त एक्टिंग की थी। अरुण और दीपिका ने राम-सिया के किरदार में पूरे टेलीविजन पर धमाल मचा दिया था।रामायण' भगवान 'राम' और देवी 'सीता' का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल और दीपिका इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही खबर सामने आई है कि दोनों एक साथ में फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। लोगों को 'रामायण' में दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आ गई थी कि लोग उन्हें असलियत में भगवान 'राम' और देवी 'सीता' का रूप मानते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को अगर दोनों दिख जाते हैं तो लोग उनके पैर छूने लग जाते हैं। लोगों के दिल में आज भी उनके लिए प्यार और सम्मान बरकार है। बता दें कि बीते दिनों  दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह अरुण गोविल के साथ वैनिटी वैन में अपनी स्क्रिप्ट को डिस्कस करते हुए नजर आ रही थी 

4 of 5
अरुण गोविल ,दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

जिसके बाद से कयास लगाए जा रहा है कि एक बार फिर से दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। बता दें कि साल 1987 से 1988 के बीच में रोजाना रविवार की सुबह में रामानंद सागर की 'रामायण' को प्रसारित किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' में दोनों ने शानदार एक्टिंग की थी और लोगों के दिल में अपने दमदार किरदार के जरिए खास जगह बना ली। अगर एक बार फिर दोनों साथ काम करते हैं तो उनकी जोड़ी को स्क्रीन शेयर करते देखना काफी दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- TJMM BO Collection: 100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर 'तू झूठी मैं मक्कार', रिलीज के सातवें दिन हुई इतनी कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें