बिग बॉस 13 में कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभर रही हैं। पहले हफ्ते जहां सभी लड़कियां नॉमिनेट हुईं, वहीं आरती सिंह सेफ रहीं । आरती घर में अपने विचार मजबूती से रखती नजर आ रही हैं । हाल ही में आरती ने घर के अंदर अपने करियर के बारे में बात की । साथ ही ये भी बताया कि काम ना मिलने पर वो डिप्रेशन में चली गई थीं ।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
आरती कहती हैं, 'मैंने मायका, वारिस जैसे हिट शो किए। हालांकि, मुझे कोई पहचान नहीं मिली। वारिस के बाद मेरे काम को लोगों ने बहुत पसंद किया । लेकिन इसके बाद मुझे 2 साल तक काम नहीं मिला । मैं दो साल तक घर बैठी रही। मेरे पास एक भी काम नहीं आया। इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन में चली गई थी ।'
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
आरती ने बताया "मैं काफी खराब स्टेज में पहुंच गई थी। मैं रात तीन बजे रोया करती थी। मुझे पैनिक अटैक आते थे। ऐसे में मेरा भाई रात को मेरे पास आता था।" आरती आगे कहती हैं, "मुझे काफी अच्छा रिश्ता आया था। लड़के को मैं पसंद आ गई थी। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि मैं डिप्रेशन में हूं तो उन्होंने फिर बात नहीं की।"
4 of 5
आरती सिंह
आरती सिंह ने ये भी बताया कि उन्होंने खुद को कैसे संभाला। आरती ने कहा, "कृष्णा जब पैदा हुआ उसके कुछ वक्त बाद मैं मां के गर्भ में आ गई थी। प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लीकेशन के कारण उन्हें कैंसर हो गया था। मेरी मां को सबने कहा कि अबॉर्शन करा दो लेकिन, उन्होंने मना कर दिया । मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि मुझे पैदा करने के लिए मेरी मां चली गई और मैं डिप्रेशन में बैठी हूं। इससे अच्छा मैं कुछ कर लूं।"
बता दें कि आरती सिंह की मम्मी की मौत के बाद उन्हें उनकी मां की सबसे अच्छी दोस्त ने गोद ले लिया था। आरती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कृष्णा की अकेली पैरेंट हैं । जब शो में आरती सिंह की शादी और तलाक की बात उठी तो उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने बताया कि उनकी कभी शादी नहीं हुई है ।