बिग बॉस 11 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जी हां घर में नाइटी गर्ल और नागिन के नाम से मशहूर अर्शी खान का बिग बॉस में सफर खत्म हो गया है। चलिए बताते हैं आखिर घर से बेघर होने पर क्या बोलीं अर्शी खान...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Arshi Khan and vikas
शो के 12 वें हफ्ते में अर्शी खान शो को अलविदा कह गई हैं। बता दें कि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। वीकेंड का वार में सलमान ने अर्शी को आउट कर एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला सुनाया। बता दें कि अर्शी ने शो से आउट होने पर सलमान को कुछ बाते कहीं।
विज्ञापन
3 of 5
Arshi Khan
बता दें कि अर्शी ने कहा कि उनके शो से जाने के बाद विकास गुप्ता जो कि घर में मास्टरमाइंड के नाम से जाने जाते हैं, बर्बाद हो जाएंगे। अर्शी के कहने का मतलब था कि शो में विकास अब अकेले पड़ गए हैं। साथ ही अर्शी ने ये भी कहा कि प्रियांक ही अकेले विकास के दोस्त बचे हैं। क्योंकि हितेन भी घर से बेघर हो गए हैं जो कि विकास के साथी थे।
4 of 5
Arshi Khan
वहीं, अर्शी के आउट होने पर विकास फूट-फूट कर रोए। मालूम हो तो हितेन के जाने के बाद केवल अर्शी और प्रियांक ही घर में उनके साथी बचे थे। लेकिन अबतक माना जा रहा था कि इस हफ्ते पुनीश के बेघर होने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही थी।
चलिए आपको ये भी बता दें कि अर्शी ने सलमान के पूछने पर बताया कि घर की असली नागिन वे नहीं बल्कि हिना खान हैं। अर्शी ने कहा कि वे छोटी नागिन हैं और हिना खान बड़ी नागिन हैं। खैर, अर्शी के बाहर होने से खेल में थोड़ा ट्विस्ट कम नजर आने वाला है।