फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शी खान ने की विकास के साथ रातभर पार्टी, VIDEO में देखिए कैसे डांस फ्लोर पर लगाई आग

Tue, 23 Jan 2018 03:09 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
arshi khan
शिल्पा शिंदे की जीत के साथ ही बिग बॉस का 11वां सीजन खत्म हुआ। अब शो के सारे कंटेसटेंट जमकर पार्टी में लगे हुए हैं। बीती रात अर्शी खान ने मुंबई के एक होटल में शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में अर्शी ने टीवी जगत की कई हस्तियों को इनवाइट किया था।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
arshi khan
पार्टी में अर्शी खान, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा और आकाश डडलानी ने जमकर मस्ती की। पार्टी के जरिए एक बार फिर से लगभग सभी कंटेस्टेट एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। शिल्पा शिंदे और शो की रनर अप रहीं हिना खान ने इस पार्टी में शिरकत नहीं की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्शी ने कहा कि उन्होंने सभी को पार्टी का न्यौता भेजा था। मगर अब सबके ऊपर है कि वो आना चाहते हैं या नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 4
इस पार्टी के दौरान विकास और ज्योति कुमारी की भी मुलाकात हुई और ज्योति से मिलने बाद विकास सातवें आसमां पर थे। बिग बॉस के घर के अंदर विकास ज्योति के साथ बेहतर बॉन्डिंग शेयर करते थे। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्राइज मनी (6 लाख) का आधा हिस्सा भी ज्योति को देने का फैसला किया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस सीजन 11 का ग्रांड फिनाले 14 जनवरी को हुआ था जिसमें शिल्पा शिंदे शो की विनर बनीं थीं। तीन महीने से ज्यादा चले इस शो से बाहर आने के बाद सभी एक बार फिर एक दूसरे से मिलते जुलते दिखाई दे रहे हैं। शो के खत्म होने के बाद अब सभी इसकी सफलता के लिए पार्टी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें