फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: चौंकाने वाला खुलासा, पहले अर्शी खान को कहा 'तीन हजार में सोने वाली औरत', फिर टूट पड़े

Wed, 29 Nov 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
Arshi Khan
'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट अर्शी खान ना केवल घर के अंदर धमाल मचा रही हैं बल्कि बाहर भी उनकी उतनी ही चर्चा हो रही हैं। घर में अर्शी खान पर प्रियांक शर्मा ने कई पर्सनल आरोप लगाए, जिसके बाद सलमान ने प्रियांक शर्मा को खूब खरी खोटी सुनाई। अब अर्शी खान के मैनेजर और पब्लिसिस्ट का बयान आया है जिन्होंने प्रियांक के फैंस पर आरोप लगाए।

पढ़ें: हितेन को छोड़ आकाश के साथ बाथटब में मस्ती करती नजर आईं बर्थडे गर्ल अर्शी खान
विज्ञापन

2 of 6
Arshi khan
अर्शी खान के मैनेजर फ्लिन रेमिडियोज ने बताया कि वो 'सोमवार की सुबह 10 बजे मुंबई के लोखंडवाला में थे और ऑटो रिक्शा से इनफिनिटी मॉल पहुंचे। मॉल के बाहर वो किसी का इंतजार कर रहे थे। वहां पास में ही करीब 20 साल के चार लड़के खड़े होकर बिग बॉस के बारे में बातें कर रहे थे।'
विज्ञापन

3 of 6
Arshi Khan
फ्लिन ने आगे बताया कि 'चारों लड़के प्रियांक और अर्शी खान के बारे में चर्चा कर रहे थे। जब मैंने अर्शी का नाम सुना तो उनकी बातें गौर से सुनने लगा। तभी उन लड़कों ने बताया कि प्रियांक शर्मा के सपोर्ट में वो किस तरह फेक अकाउंट के जरिए ट्विटर पर ट्रेंड चला रहे हैं। साथ ही फेसबुक पर फेक अकाउंट से अर्शी खान के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। प्रियांक शर्मा के फैंस गंदी भाषा और गालियों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने अर्शी खान के बारे कहा, 'वो तो तीन हजार में सोने वाली औरत है।'

4 of 6
Arshi Khan
फ्लिन ने बताया, 'चारों लड़कों की बातें सुनकर उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने पास जाकर कहा किसी महिला के बारे में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। अपनी बात कहने पर उन चारों ने पूछा अर्शी तुम्हारी क्या लगती है जो तुम इतना समर्थन कर रहे हो। मैंने उनसे कहा वो मेरी बेटी है। इतना कहते ही चारों लड़कों ने उन पर हमला कर दिया और लात घूसे चलाने लगे। मेरी किस्मत अच्छी थी कि पास से पुलिस की वैन गुजर रही थी। जिसे देखकर मैंने पुलिस को आवाज दी। पुलिस की वैन देखते ही चारों लड़के आदर्श नगर की ओर भाग गए।'
विज्ञापन

5 of 6
अर्शी खान - फोटो : self
हालांकि, अभी तक फ्लिन ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को सुलझाने में काफी समय लगाती इसलिए वो इस तरह से अपना और पुलिस दोनों का समय बर्बाद नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियांक शर्मा
बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा और अर्शी खान के बीच कई बार विवाद हो चुका है। एक टास्क के दौरान प्रियांक ने कहा था कि अर्शी उनके साथ फ्लर्ट करती हैं और कहती हैं कि मुझे अय्याशी करनी है। इसके अलावा प्रियांक ने अर्शी के गोवा-पुणे स्कैंडल के बारे में घरवालों को बताई थी जिसके बाद अर्शी और सपना के बीच झगड़ा भी हुआ था। यही नहीं पर्सनल कमेंट करने को लेकर सलमान ने भी प्रियांक शर्मा की जमकर क्लास लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें