Bigg Boss 11 में 'आवाम की जान' अर्शी खान जमकर सुर्खियों में रही थी। हालांकि वह फाइनल से तीन सप्ताह पहले ही एलिमिनेट हो गई। मगर शो की विनर से ज्यादा चर्चाएं इस वक्त उन्हीं की है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अर्शी को प्रभास 'बाहुबली' के साथ फिल्म का ऑफर मिला है। इस बात के कोई पुख्ता सबूत तो नहीं आए। अब अर्शी ने एक इंटरनेशनल रिएलिटी शो में भाग लेने की इच्छा जताई है।