फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: गौरी की 'सौतन' बनते-बनते हितेन की दुश्मन बनी अर्शी, लिया ऐसा बदला याद रखेंगे

Wed, 13 Dec 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में जो अर्शी खान हर समय हितेन से सबसे ज्यादा फ्लर्ट करती थीं, सरेआम उनसे लिपटने के मौके ढूंढती थी, वही अब उन्हें दुश्मन मानने लगी हैं। ये बदलाव हुआ, वीकेंड के वार के दौरान। जब खुलासा हुआ कि पिछले सप्ताह हितेन ने अर्शी को नहीं शिल्पा को नॉमीनेशन से बचाया था। अर्शी ने बदला ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
हितेन ने इस बात को केवल शिल्पा के साथ शेयर किया, जबकि बाकी सभी घरवालों के वह ये बात छिपा गए। अगर प्रियांक अर्शी को सेफ न करते तो अर्शी का नॉमीनेट होना तय था, जैसे ही ये बात अर्शी को पता चली तो उसने हितेन से बदला लेने की ठान ली और नॉमीनेशन प्रक्रिया के दौरान इसका बदला ले भी लिया।
विज्ञापन

3 of 6
अर्शी खान इन दिनों कैप्टन होने के कारण मास्टरमाइंड की भूमिका में हैं। नॉमीनेशन में भी बिग बॉस ने उन्हें स्पेशल पावर दी। पहले तो अर्शी ने दांव चलते हुए शिल्पा, हितेन, लव और प्रियांक को इस सप्ताह घर से बेघर करने के लिए नॉमीनेट कर दिया और आकाश की मदद से शिल्पा को घर से आउट करवाने की प्लानिंग शुरू कर दी है।
 

4 of 6
विकास गुप्ता और पुनीश भी इस मामले को लेकर हितेन पर सवाल उठाते हैं कि उन्होंने अर्शी से कहा कि उसे वोट किया है, यह गलत था। विकास कहते हैं कि अगर प्रियांक अर्शी को नहीं बचाते तो अर्शी नॉमिनेट हो जातीं। शिल्पा और पुनीश हितेन के बारे में कहते हैं कि वह गुडबुक में बना रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने अर्शी को नहीं बताया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
आपको बता दें कि हितेन तेजवानी की ये हरकत यूजर्स को भी नागवार गुजरी है। बीते दो की वोटिंग प्रक्रिया पर नजर दौड़ाई जाए तो हितेन तेजवानी को अब तक सबसे कम वोट मिले हैं। अगर ऐसा ही रहा तो इस बार हितेन का घर से आउट होना तय है। चौंकाने वाली बात ये है कि लव त्यागी को शिल्पा के बाद सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में पिछले सप्ताह लग्जरी टास्क में हितेन की वाइफ के आने से पहले अर्शी को जो डर सता रहा था, वह गौरी प्रधान के आते ही गलत साबित हो गया था। उलटा, गौरी प्रधान का कहना है कि अर्शी खान की मौजमस्ती-छेड़खानी को लेकर असुरक्षित नहीं हैं, बल्कि वह अर्शी को मनोरंजक मानती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें