फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शी खान ने बिग बॉस से मांगी थी शराब, पीने की कैपेसिटी जान लव के उड़ गए थे होश

Mon, 25 Dec 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 बीते दिन के एपिसोड के आखिर में पुनीश शर्मा सलमान खान से शराब की बात करते नजर आए थे जिसका मजेदार जवाब देते हुए सलमान ने कहा था कि टैप में पानी आता तो है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब इस शो में शराब की डिमांड की गई हो। इससे पहले अर्शी खान ने भी बिग बॉस से शराब की डिमांड की थी। वो इस सप्ताह घर से बाहर हो गई हैं। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट ने सलमान खान को लेकर कहा कुछ ऐसा, सुनकर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन

2 of 4
Arshi Khan
अर्शी बिग बॉस के घर में अपने ड्रामेबाजी और ताबड़तोड़ बोलने की वजह से ही हमेशा चर्चा में रही है। शो में कई बार अर्शी को बिग बॉस से अजीब डिमांड करते देखा गया था। अर्शी कभी अच्छे खाने की डिमांड करती थीं तो कभी सिगरेट की मांग करने लगती थीं। इसके साथ ही अर्शी बिग बॉस से शराब की डिमांड भी कर चुकी हैं। वह बिग बॉस से कहती हैं कि सिर्फ एक बड़ी बोटल दे दीजिए। अर्शी की इस डिमांड में उनका साथ लव त्यागी भी देते हैं। हालांकि अर्शी की ये मांग शो में टेलीकास्ट नहीं किया गया। ये वूट पर उनके एक अनदेखी वीडियो में नजर आया है।
विज्ञापन

3 of 4
Arshi Khan
इस वीडियो में अर्शी बेड रूम एरिया में कैमरा की तरफ देखते हुए कहती हैं कि बिग बॉस सिर्फ एक बड़ी बोटल दे दीजिए न और कुछ नहीं चाहिए। ये सुनते ही सामने बेड पर लेटे लव त्यागी भी अर्शी का साथ देते हैं। वो कहते हैं हां बिग बॉस प्लीज सिर्फ एक दे दीजिए और कुछ भी नहीं चाहिए। हम सब का पूरा दिन बन जाएगा। इतने में वहां मौजूद हिना खान अर्शी से पूछती हैं कि क्या मांग रही हो। लव बताता है कि शराब की डिमांड की जा रही है। अर्शी फिर से कैमरे की तरफ देखकर कहने लगती हैं कि बस एक बड़ी बोटल और चखना भेज दीजिए। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से Out होते ही अर्शी में जागा हितेन के लिए प्यार, कुछ ऐसा दे डाला बयान
विज्ञापन

4 of 4
Arshi Khan
हिना इस वीडियो में अर्शी से पूछती नजर आती हैं कि तुम्हारे घर में और कोई भी पीता है। अर्शी कहती हैं नहीं कोई भी नहीं। लव कहते हैं कि तेरी कितनी कैपेसिटी है। अर्शी कहती है कि मैं दस पेग पी लेती हूं। फिर लव कहते हैं कि कितने घंटे में अर्शी बोलती है तीन घंटे में। लव ये सुनकर कहता है कि तब तो ठीक है, तेरी कैपेसिटी अच्छी है। वहीं हिना बोलती हैं कि वो एक के बाद ही हिलने लगती हैं। हिना कहती हैं कि दो लेने के बाद उन्हें नींद आ जाती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें