फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात इस शख्स के साथ कार में रोमांस कर रही थीं अर्चना पूरन सिंह, तभी आ गई पुलिस और...

Mon, 11 Nov 2019 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet - फोटो : instagram
कपिल शर्मा के शो में हाल ही में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने बड़ा खुलासा किया। शो में कपिल फिल्म का प्रमोशन करने आए कलाकारों से बात कर रहे थे इसी दौरान अर्चना ने अपने और परमीत (Parmeet Sethi) के बारे में ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अर्चना ने शो के दौरान बताया कि देर रात उन्हें और परमीत को पुलिसवालों ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
कपिल शो के दौरान कलाकारों से उनके जिंदगी के रोमांटिक पलों के बारे में पूछ रहे थे। इसी दौरान अर्चना ने भी अपने और परमीत के बारे में बताया। अर्चना पूरन सिंह ने कहा- 'एक बार मैं और परमीत देर रात कार में रोमांस कर रहे थे। उसी वक्त पुलिसवाला आया और कार के शीशे को खटखटाया। मैं उस वक्त बहुत डर गई थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
अर्चना ने आगे कहा- 'पुलिसवालों को बताया कि हम लोग शादीशुदा हैं।' इसके बाद अर्चना ने कहा- 'यह बहुत रिस्की होता है लेकिन कार में बारिश के मौसम में रोमांस करना अच्छा लगता है।' 'द कपिल शर्मा शो' में नवजोत सिंह सिद्धू के बाद से अर्चना नजर आ रही हैं। अर्चना की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी परमीत से दूसरी शादी है। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी।

4 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
आईबी टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पहली शादी टूटने के बाद अर्चना पूरन सिंह किसी भी रिश्ते में बंधना नहीं चाहती थीं। इसी दौरान अचानक उनकी परमीत से मुलाकात हो गई और दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया। जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें- BB13: बाहर जाते ही तहसीन ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, बताई सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि की असलियत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें