फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में छलका अर्चना का दर्द, बोलीं- 'फीस कम मिलती है सिद्धू के बराबर चाहती हूं'

Sun, 07 Apr 2019 03:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो टीआरपी में लगातार मात खा रहा है। पिछले हफ्ते यह सीरियल चौथे नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते यह 8वें नंबर पर आ गया। कपिल के शो की गिरती टीआरपी की वजह कुछ लोग नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का न होना मान रहे हैं। इस बीच नवजोत की जगह शो में नजर आ रहीं अर्चना पूरन सिंह ने शो के दौरान बातों-बातों में बड़ी बात कह दी। अर्चना की बात से इसका इशारा मिला कि सिद्धू की तुलना में अर्चना को शो में कम फीस मिल रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Archana, Sidhu and Kapil - फोटो : twitter
जॉन अब्राहम और मौनी रॉय कपिल के शो में 'रोमियो अकबर वॉल्टर' फिल्म को प्रमोट करने आए थे। प्रमोशन के दौरान कपिल ने मौनी से पूछा कि अगर तुम्हें सुपरपावर मिल जाए तो क्या बनना चाहती हो? मौनी ने जवाब में हॉलीवुड के एक्टर का नाम बताया। इसके बाद जॉन से जब यह सवाल कपिल ने पूछा तो उन्होंने कहा कि 'वह कपिल शर्मा बनना चाहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
John, kapil and Mouni - फोटो : twitter
जॉन का यह जवाब सुनकर कपिल शर्मा ने उनका धन्यवाद किया। इसके बाद जब कपिल ने अर्चना पूरन सिंह से यह सवाल किया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। अर्चना पूरन सिंह ने कहा- 'मैं नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहती हूं। मैं वही काम कर रही हूं जो सिद्धू जी करते थे हालांकि मुझे उतनी फीस नहीं मिल रही। सिद्धू बनने पर कम से कम फीस तो ज्यादा मिलेगी।' 

4 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नजर आ रही हैं। पुलवामा आंतकी हमले पर सिद्धू ने विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद से इस शो को अर्चना कर रही हैं। 'द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू की गैरमौजूदगी की वजह से लगातार टीआरपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी यह शो टॉप में आया तो कभी टॉप 5 से भी बाहर हो गया। शो की टीआरपी में उतार-चढ़ाव के बीच शो की सिद्धू में वापसी को लेकर कुछ दिन पहले कपिल ने बड़ा बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navjot Singh Sidhu Archana - फोटो : twitter
स्टाइलिश अवॉर्ड में कपिल शर्मा पहुंचे थे। अवॉर्ड शो के दौरान कपिल से सिद्धू की वापसी को लेकर पूछा गया। कपिल ने कहा- 'सिद्धू आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक तो उनके शो में वापसी होने की कोई जानकारी नहीं है।' कपिल के इस बयान से इस बात का संकेत तो मिल गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल के शो में वापसी चुनाव के बाद हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें