फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे अनुष्का-विराट, सीक्रेट मैरिज पर कर सकते हैं कई खुलासे

Sun, 25 Mar 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka and Virat
क्रिकेट और बॉलीवुड की पॉवरफुल जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही टेलीविजन पर धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं। खबरों की मानें तो इन दोनों स्टार्स को अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि यह कपल करीब 6 महीने के बाद टीवी पर शादी के बाद पहली बार नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Karan Johar
अनुष्का और विराट को लेकर बीते कुछ वक्त से फेमस टीवी शो 'कॉफी विद करण' में आने की खबरें आ रही थीं। हालांकि बाद में यह कहा गया कि विराट और अनुष्का दोनों ने शो में आने के लिए मना कर दिया। वहीं अब एक बार फिर से इस कपल के एक साथ आने की खबरों ने जोर पकड़ा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Anushka and Virat Kohli
सूत्रों की मानें तो करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन सितंबर में शुरू हो सकता है। शो के मेकर्स चाहते हैं कि इसके पहले मेहमान विराट और अनुष्का ही बनें। ऐसे में वह उन्हें मनाने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। हालांकि करण के इस सीजन को होस्ट करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

4 of 5
KARAN JOHAR
करण इस समय 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' को जज कर रहे हैं जो 8 अप्रैल तक खत्म होगा। इसके बाद करण प्रोजेक्ट पर फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में इतना जरूर कहा जा सकता है कि वह अपने काम को पूरा करने के लिए टीवी से दूरी बना सकते हैं। जिस वजह से करण को लेकर सस्पेंस बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka virat
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि करण 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' के बाद 'दिल है हिंदुस्तानी' के दूसरे सीजन को भी जज कर सकते हैं।बाद में करण ने इसे फिल्मों से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट की वजह से करने से मना कर दिया। यह रियलिटी शो जून में शुरू होगा। कहा जा रहा है कि बादशाह के इस शो के लिए सुनिधि चौहान और प्रीतम को अप्रोच किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें