टीवी सीरियल 'अनुपमा' में वनराज शाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसे अपनी एक्स वाइफ यानी अनुपमा का खुश रहना फूटी आंख नहीं भा रहा है। वह लगातार अनुपमा और अनुज के खिलाफ साजिशें कर, दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहा है। शो में चल रहे अनुज-अनुपमा की शादी के ट्रैक में वनराज शाह अब अलग ही चाल चलता हुआ नजर आएगा। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा में इस समय 'मान' की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। पिछले एपिसोड में अनुज ने अनुपमा को प्यारा-सा सरप्राइज दिया था, जिसे देख फैंस उनकी शादी के लिए और बेकरार हो गए हैं। लेकिन अनुपमा की जिंदगी में कुछ भी बिना ड्रामे के मुमकिन नहीं है। बता दें कि अनुज-अनुपमा की शादी से पहले शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं।