टेलीविजन की मोस्ट डिमांडिंग अभिनेत्री रूपाली गांगुली अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। रूपाली गांगुली इस समय में अपने शो अनुपमा के साथ टेलीविजन पर राज कर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री की सौतेली बेटी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके जवाब में अभिनेत्री ने उस पर मानहानि का मुकदमा भी ठोक दिया। अब अनुपमा शो के निर्माता राजन शाही अभिनेत्री के समर्थन में आए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।